रेलवे के मददगार बने फिल्म धुरंधर फिल्म के पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली


प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) फिल्म  धुरंधर में अभिनेता राकेश बेदी का निभाया गया पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली का किरदार और उनका डायलॉग

 " बच्चा है तू मेरा टेंशन क्यूं लेता है " इन दिनों रेलवे के डिजिटल प्लेटफार्म्स पर छाया हुआ है।

        उत्तर मध्य रेलवे  (एनसीआर) के सीनियर पीआरओ डाॅ अमित मालवीय के अनुसार

 यात्रियों को जागरूक करने के लिए इस चर्चित डायलॉग को अपना हथियार बनाया है। वायरल पोस्टर में अभिनेता के कैरिकेचर के साथ संदेश दिया गया है कि रेल सफर में अगर कोई भी दिक्कत आएए तो यात्री घबराने के बजाय तकनीक का सहारा लें।

   श्री मालवीय ने बताया कि   यात्री अब अपनी शिकायतों या सहायता के लिए इधर.उधर भटकने के बजाय सीधे रेलमदद एप का उपयोग करें। इसके जरिये कोच की सफाईए पानी की किल्लतए सुरक्षा या चिकित्सा सहायता जैसी जरूरतों को तुरंत दर्ज किया जा सकता है।

       इसी तरह रेलवे बोर्ड ने राकेश बेदी के इसी जमील जमाली अवतार का उपयोग 139 हेल्पलाइन सेवा और रेलमदद एप के प्रचार के लिए किया है। इसका उद्देश्य सफर के दौरान होने वाली असुविधाओं को लेकर यात्रियों के मन से डर और तनाव को खत्म करना है।

  उन्होंने बताया कि  रेलवे बोर्ड और एनसीआर के सोशल मीडिया हैंडल में रेलमदद एप और 139 को लेकर जागरूकता अभियान में इस विशेष कैरिकेचर का इस्मेताल किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना