अंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर ले गए अराजक तत्वः कौंधियारा के उमरी गांव में घटनाए ग्रामीणों ने नई मूर्ति की मांग की
प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी) प्रयागराज जनपद के कौंधियारा थाना क्षेत्र स्थित उमरी गांव में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा खंडित कर और उठा ले गए जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है।
कौंधियारा थाना क्षेत्र स्थित उमरी गांव में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को मूर्ति गायब होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। उन्होंने प्रशासन से नई प्रतिमा स्थापित करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
कौंधियारा थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि अराजक तत्वों द्वारा रविवार की सुबह मूर्ति खंडित करने और उसे उठा ले जाने की सूचना पर तत्काल जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि ग्रामीणों की मांग पर नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें