प्रयागराज मे अमोनिया गैस टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज ढहा, चार कि मौत
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के फाफामऊ में सोमवार दोपहर अचानक तेज धमाके के साथ अमोनिया गैस टैंक फटने से एक कोल्ड स्टोरेज का एक हिस्सा ढह गया जिसके नीचे से चार लोगों के मारे जाने और करीब अभी तक 10 से अधिक घायल लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है| बचाव कार्य जारी है|
प्रयागराज मे अमोनिया गैस टैंक फटने से एक कोल्ड स्टोरेज मे दबने से मरने वालों का प्रति प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है | उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय मे उनकी संवेदनाएं पीड़ित लोगों और उनके परिवारों के साथ है | उन्होंने ऐलान किया कि प्रधानमंत्री राहत कोश से मृतकों का परिजों को दो-दो लाख रुपए और घायलों कि 50 हजार रुपए कि आर्थिक मदद कि जाएगी| साथ ही प्रधानमंत्री ने घायलों को जल्द ठीक होने कि कामना की |
गंगा पार इलाके के फाफामऊ के पास चंदापुर गांव में स्थित कोल्ड स्टोरेज मे तेज आवाज के साथ अमोनिया गैस टैंक फटने के चलते हादसा हुआ है। कोल्ड स्टोरेज जिस समय ढहा उस समय वहां पर दो दर्जन से अधिक मजदूर मौजूद थे जो मलबे में दब गए। हादसे में आठ मजदूरों की मौत बताई जा रही है। छह की हालत नाजुक है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और मौके पर दमकल की कई गाड़ियों के साथ कई एंबुलेंस और आसपास के थानों की पुलिस फोर्स रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। दर्जन भर से अधिक जेसीबी मलबो को हटाकर दबे हुए लोगों को खोज रही है। हादसे के चलते मलाक हरहर में लखनऊ हाईवे पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।
जिलाधिकारी मनीष कुमा वर्मा , पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार समेत तमाम अधिकारी सूचना के बाद तत्काल मौके पर पहुंचे । जिलाधिकारी ने बताया कि उन्हे डेढ़ से दो बजे के बीच सूचना मिली | अभी तक आठ से अधिक लोगों को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है| अभी स्थित साफ नहीं है कि कितने लोगों कि मौत हुई है और कितने लोग मलवे के नीचे दबे हैं| स्थिति साफ होने पर अपडेट किया जाएगा| उन्होंने बताया कि घटना कि मजिस्टरिल जांच कि जाएगी| घायलों को तेज बहादुर सप्रू अस्पताल और स्वरूप रानी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है |
मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि जिस समय वह मौके पर पहुचे उस समय अमोनिया गैस का अधिउक रिसाव था | दमकल कि गाड़ियों से बौछार कराकर उसके प्रभाव को कम किया गया | उन्होंने कहा कि आज रात तक राहत कार्य जारी जहने कि बात बताई |
कोल्ड स्टोरेज मे काम करने वाले एक मजदूर के अनुसार हादसे मे चार लोगों कि मौत और 16 लोगो के घायल होने की पुष्टि की गई है| गैस की बदबू के कारण लोगों को अपने मुंह पर कपड़ा बांधना पड़ा है | घटना को लेकर लोगों मे रोष है| पुलिस को भी मौजूद लोगों के रोष का सामना करना पड़ रहा है | मरने वाले एक मजदूर बिलट चौधरी के बेटे शिवम ने बताया कि कहना कने के बाद उसके पापा कोल्ड स्टोरेज के भीतर आराम करने गए थे , तभी जोर का धमाका हुआ | हालांकि मरने वालों अन्य लोगों के नाम के बारे मे जानकारी नहीं मिल सकी|एक अन्य मजदूर नंदन कुमार ने बताया कि लंच का समय हुआ था| सभी मजदूर खाना खाकर आराम कर रहे थे |
उन्होंने बताया कि हम गिन नहीं पाए कि कितने लोग थे लेकिन 20 से 25 लोगों के होने कि बात कही| मौके पर चौतरफा अफर तफरी मची हुई है| स्थानीय लोगों ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आन्सर अहमद कि है | इसे 25 साल से अधिक पुरानी बताई जा रही है | कोल्ड स्टोरेज करीब पाँच हजार स्क्वाइर फिट मे बना है | इसमे तीन बिल्डिंग है| करींब 1500 स्क्वायर फिट कि एक हिस्सा ढहा है | पुलिस ने कि कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर और परिवार के की सदस्य को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है |बताया जाता है कि जिले का सबसे बड़ा कोल्ड स्टोरेज था जिसमे आलू का स्टोरेज किया जा रहा था | इसमे दो से ढाई लाख पैकेट आलू कि बोरियाँ राखी जा सकती थी |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें