कैबिनेट मंत्री संजय निषाद श्रृंगवेरपुर में धरने पर बैठे, मस्जिद हटाने की मांग पर अड़े


प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) निषाद पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद श्रृंगवेरपुर धाम में मस्जिद हटाने की मांग को लेकर जीटी रोड पर पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ धरने पर बैठे |

सोमवार को लखनऊ मे कैबिनेट कि होने वाली बैठक मे शामिल नहीं होकर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद प्रयागराज के श्रृंगवेरपुरधाम पहुंचे | वह अपने समर्थकों के साथ विभिन्न मांगों को लेकर सड़क पर उतरे। प्रमुख मांगों में उत्खनन स्थल के पास स्थित निषादराज किले की जमीन को कब्जा मुक्त कराना, किले के समीप बनी मस्जिद को हटाना तथा निषाद जन्मोत्सव पर सरकारी अवकाश घोषित करना शामिल रहा। इन मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए साथ प्रयागराज-लखनऊ हाईवे को पूरी तरह बाधित कर दिया।

इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक पार्टी के झंडे लेकर धरने में शामिल रहे| । कड़ी धूप मे मंत्री मस्जिद को हटाने के साथ ही यहां पर हो रहे अवैध अतिक्रमण, अवैध खनन को भी रोकने की मांग कर रहे थे । उन्होंने कहा कि निषादराज के किले का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। जाम के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।

मंत्री ने कहा कि श्रृंगवेरपुर धाम अत्यंत प्राचीन और पौराणिक स्थल है | उनका कहना है कि पिछले लंबे समय से यहां पूजा पाठ किया जा रहा है लेकिन वर्तमान समय मे श्रद्धालुओं  को कठिनाइयों का सामना करना पद रहा है|  उनका आरोप है कि इस प्रतिबंधित क्षेत्र मे कुछ अराजक तत्वों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है|  इससे क्षेत्र कि ऐतिहासिक गरिमा और धार्मिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं| उन्होंने तत्काल प्रभाव से इस अतिक्रमण को हटाने कि मांग की |

धरने की सूचना पर बड़ी संख्या में फोर्स  और स्थानीय पुलिस अधिकारी पहुंचे| एड़ीशनल सी पी पुष्कर वर्मा के आश्वासन पर मंत्री कि सभी मांगों को जिलाधिकारी के सामने रखने पर धरना प्रदर्शन खतम किया |



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना