प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में निर्णायक साबित होगा सिंगापुर और जापान दौरा’ : नंदी


प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश को वैश्विक मानचित्र पर और वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला राज्य बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सिंगापुर एवं जापान की चार दिवसीय यात्रा से लौटने के बाद प्रयागराज पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने रविवार को कहा कि यह दौरा निर्णायक साबित होगा|


  श्री नंदी ने अपने आवास पर भारतीय जनता पार्टी (भा ज पा) पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं , व्यापारियों, उद्यमियों के साथ ही समर्थकों से मुलाकात के बाद कहा कि सिंगापुर और जापान के इस दौरे ने साबित किया कि आज भारत और उत्तर प्रदेश की छवि विश्व स्तर पर अत्यंत सकारात्मक है। पारदर्शी नीतियों , बेहतर कानून.व्यवस्था और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। सिंगापुर और जापान में कुल 1 . 5 लाख करोड़ के एमओयू और 2 . 5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव इस बात का प्रमाण हैं कि उत्तर प्रदेश अब वैश्विक निवेश मानचित्र पर मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुका है। यह दौरा प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में निर्णायक और ऐतिहासिक कदम साबित होगा।


    उन्होंने कहा कि जो उत्तर प्रदेश कभी दंगों और कर्फ्यू के लिए जाना जाता था, वही आज विकास , निवेश , आस्थाए औद्योगिक प्रगति और वैश्विक विश्वास का केंद्र बन चुका है। आज का उत्तर प्रदेश दंगों वाला प्रदेश नहीं रह गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को जमीनी धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करते हुए उत्तर प्रदेश ने विरासत और विकास का संतुलित और प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है।


     औद्योगिक विकास मंत्री  ने कहा कि इस दौरे से प्रदेश में विदेशी निवेश की नई संभावनाएं खुलेंगी, राज्य को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनाने के लक्ष्य की दिशा में गति मिलेगी। उन्होंने  कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार उत्तर प्रदेश को फ्यूचर रेडी औद्योगिक और आर्थिक हब के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क , मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क , डिफेंस कॉरिडोर डेटा सेंटर पार्क और नए औद्योगिक शहरों का तेजी से विकास हो रहा है।


   इस दौरान भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानई झल्लर ,  मंडल अध्यक्ष चौक सुमित वैश्य , मंडल अध्यक्ष नैनी रजत दुबे , मंडल अध्यक्ष मीरापुर गया प्रसाद निषाद , मंडल अध्यक्ष कीडगंज कबीर जायसवाल , पूर्व मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह , राघवेंद्र मिश्रा , किशोरी लाल जायसवाल,  दिलीप केसरवानी  और ओम प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना