तीसरी बार हैट्रिक लगाकर सुशासन का खिलेगा कमल : डा रमापति राम त्रिपाठी.


प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) भारतीय जनता पार्टी (भा ज पा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी ने पदाधिकारियो  एवं कार्यकर्ताओ से एकजुट होकर 2027 मे होने वाले विधानसभा चुनाव और आगामी जिला पंचायत चुनाव में उत्तर प्रदेश में फिर एक बार प्रचंड बहुमत के साथ सुशासन का कमल खिलाने का अपील किया ।

डॉक्टर त्रिपाठी ने शनिवार को चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं से भेट किया। महापौर गणेश केसरवानी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया | उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में आज कोहराम मचा हुआ है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत  सुरक्षित महसूस कर रहा है और देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती हुई ताकत को देखकर देश के दुश्मन परेशान है और भारत को भी युद्ध की आग में झोंकना चाहते हैं लेकिन ये मोदी जी का भारत है जो देश के दुश्मनों से बदला लेने के लिए घर में घुसकर मारता भी है और अपने कुशल कूटनीति से भारत को युद्ध से बचाता भी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में गुंडा मुक्त होकर विकसित उत्तर प्रदेश बन रहा है और लोग अमन चैन से जी रहे हैं। पहले इसी उत्तर प्रदेश में सपा के शासन में गुंडों का आतंक था और लोग डर के साए में जी रहे थे।

इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी , प्रवक्ता राजेश केसरवानी ,  उमेश द्विवेदी, पार्षद आशीष द्विवेदी, पार्षद ज्ञानेंद्र मिश्रा, विवेक अग्रवाल प्रमोद मोदी समेत बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना