प्रयागराज भा ज पा मे संगठनात्मक फेरबदल ,सर्व समाज को साधने की रणनीति
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कि संस्तुति के बाद काशी क्षेत्र के अंतर्गत प्रयागराज महानगर , गंगापार और यमुनापार तीनों इकाइयों कि नई जिला कार्य समितियों की घोषणा की |
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद जारी सूचियों मे संगठनात्मक मजबूती के साथ व्यापक सामाजिक और जैती संतुलन साधने कि रणनीति सपस्ट नजर आती है | तीनों कार्य समितियों को मिलकर देखा जाए तो भाजपा ने सर्व समाज साधने कि रणनीति को मजबूत करने का प्रयास किया है| सवर्ण वर्ग मे ब्राह्मण , क्षत्रिय और वैश्य समाज को व्यापक प्रतिनिधित्व दिया गया है| ओ बी सी वर्ग मे पटेल , कुशवाहा , निषाद , बिंद , पाल , प्रजापति और कनौजिया को अच्छी भागीदारी दी गई है |
दलित और वंचित वर्ग मे प्यासी , सरोज , गौतम , भर्ती और कॉल समाज को शामिल कर सामाजिक विस्तार कि रणनीति अपनाई गई है | पहिला प्रतिनिधित्व मे वंदना शर्मा , रंजू भर्ती , किरण त्रिवेदी , संगीत पटेल , संतरा देवी बिंद, सविता शर्मा , मनीष देवी कॉल और प्राची चौबे को जिम्मेदारी दी गई है |
राजनीतिक तौर पर यह बदलाव आगामी विधानसभा और निकाय चुनावों को ध्यान मे रखकर किया गया माना जा रहा है | महानगर मे व्यापारी और मध्यवर्ग, जबकि गंगा पार और यमुनापार मे जातीय और ग्रामीण समीकरण साधने पर ध्यान दिया गया है | ओबीसी और दलित वर्ग को मजबूत प्रतिनिधित्व देकर पार्टी ने अपने सामाजिक आधार को और विस्तार देने कि कोशिश मे है |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें