नरसिंह शोभा यात्रा का योगी ने किया शुभारंभ
गोरखपुर, 02 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सोमवार को मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने श्री होलिका दहन उत्सव समिति द्वारा आयोजित पारंपरिक नरसिंह शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने भक्त प्रह्लाद की पूजा-अर्चना एवं आरती कर भव्य शोभायात्रा को रवाना किया। इसके बाद उन्होंने रथ को हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा प्रारंभ कराई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं और भक्तों के साथ फूलों की होली खेली। कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों और भक्ति गीतों के बीच उत्साह का माहौल रहा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनसमूह को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पाण्डेयहाता की यह ऐतिहासिक परंपरा वर्ष 1927 से निरंतर संचालित हो रही है और यह गोरखपुर की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने होलिका दहन उत्सव समिति को शताब्दी वर्ष के अवसर पर विशेष बधाई भी दी।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। शोभायात्रा मार्ग एवं आयोजन स्थल पर व्यापक पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान एडीजी जोन गोरखपुर मुथा अशोक जैन, डीआईजी रेंज एस. चनप्पा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, सांसद रवि किशन, विधायक विपिन सिंह, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, भाजपा महानगर संयोजक राजेश गुप्ता तथा होलिका दहन समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें