पटेल ने प्रदेश वासियों को दी हिन्दू नव वर्ष की शुभकामनाएं
लखनऊ, 18 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।श्रीमती पटेल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि नव संवत्सर हर हृदय में नई उमंग, विश्वास और संकल्प का संचार करे। यह पर्व हमारी प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर को और मजबूत बनाते हुए समाज में एकता, सद्भाव और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करे।
उन्होंने कहा कि सभी लोग इस नव वर्ष का स्वागत नए सपनों, सकारात्मक ऊर्जा और लोककल्याण के संकल्पों के साथ करें, ताकि समाज और राष्ट्र निरंतर उन्नति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें