कांग्रेस ने विस चुनावों में जीत का जताया भरोसा
नयी दिल्ली, 15 मार्च (वार्ता) कांग्रेस ने आज केरल, तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद जीत का भरोसा जताया है।कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि इन सभी राज्यों में जनता का समर्थन पार्टी और उसके सहयोगियों को मिल रहा है और परिणामस्वरूप भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।
श्री वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी, विभाजनकारी और विनाशकारी राजनीति ने देश की वैश्विक छवि को कमजोर किया है तथा गरीब और वंचित वर्गों के जीवन को मुश्किल बना दिया है। उन्होंने दावा किया कि इन चुनावों में जनता भाजपा की नीतियों को पूरी तरह खारिज करेगी। तमिलनाडु को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व में कांग्रेस और डीएमके का मजबूत गठबंधन दोबारा सत्ता में लौटेगा और सुशासन की अपनी प्रभावशाली उपलब्धियों को आगे बढ़ाएगा।
उन्होंने अपने गृह राज्य केरल का जिक्र करते हुए कहा कि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को समाज के सभी वर्गों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि केरल में यूडीएफ 100 से अधिक सीटें जीतकर भारी बहुमत से सरकार बनाएगा।
उन्होंने कहा कि चार मई को आने वाले चुनाव परिणामों के साथ कांग्रेस और उसके सहयोगी दल राज्यों में नया इतिहास रचेंगे।
.png)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें