अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया
गोरखपुर(दुर्गेश मिश्र)। आज दिनाँक 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सफाई के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 27 महिला सफाई मित्रों को गोरखपुर नगर निगम की आईईसी टीम संवेदना डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा फूल-मालाओं/ मिष्ठान/ गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया ।
इस दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा समाज में समान अधिकार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी को यह संदेश दिया गया कि हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और उन्हें आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करना चाहिए।
“सशक्त महिला – सशक्त समाज – सशक्त राष्ट्र” यही इस कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें