मां शाकुम्बरी देवी मेले में श्रद्धालुओं को न हो असुविधा: योगी
सहारनपुर, 14 मार्च (वार्ता) पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिंदू श्रद्धालुओं की सबसे प्रमुख देवी मां शाकुम्बरी देवी के 19 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों और वहां चल रहे निर्माण कार्यों की आज दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और मंदिर जाकर मां शाकुम्बरी देवी की पूजा अर्चना की, प्रसाद चढ़ाया एवं आशीर्वाद मांगा।
उन्होंने पर्यटन विभाग द्वारा मां शाकुम्बरी देवी स्थल पर निर्माणाधीन, एलीवेटेड रोड़, द्वार एवं पार्किंग स्थल आदि के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें मालूम हुआ है कि निर्माण कार्यों में शिथिलता बरती जा रही है। उन्होंने अफसरों से कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयावधि का पूरा ध्यान रखा जाए।
मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम से 40-45 मिनट देरी से मां शाकुम्बरी देवी स्थित नंगला माफी -भूरादेव मंदिर- के पास बने हेलीपैड़ पर उतरे। जहां आईजी मेरठ जोन भानू भाष्कर, सहारनपुर के कमिश्नर डा. रूपेश कुमार, डीआईजी अभिषेक सिंह, लोक निर्माण राज्य निर्माण मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा, मेयर डा. अजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, सहारनपुर नगर के भाजपा अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, भाजपा के सभी विधायक, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने मुख्यमंत्री की अगुवानी की।
उन्होने पार्टी के जनप्रतिनिधियों से भी भेंट की। मुख्यमंत्री मां शाकुम्बरी देवी से हेलीकाप्टर से सरसावा हवाई अड्डे पहुंचे। जहां जिलाधिकारी मनीष बसल, एसएसपी अभिनंदन सिंह, नगर आयुक्त शिपू गिरि, डीएम नकुड़ सुरेंद्र सिंह, देवबंद पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, नकुड़ पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा एवं मेलाराम पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, पूर्व विधायक महिपाल माजरा, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंघल, पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा आदि शामिल रहे।
देवबंद पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग ने मुख्यमंत्री को देवबंद में 31 मार्च से शुरू होने वाले श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी सिद्धपीठ पावन मेले का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि इस पर गंभीरता से विचार करेंगे। पूर्व मंत्री संजय गर्ग को मुख्यमंत्री ने उनके आग्रह पर बातचीत के लिए लखनऊ आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने लखनऊ प्रस्थान के अवसर पर उनके स्वागत पर पहुंचे प्रत्येक महानुभावों का ह्दय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। सायं करीब साढ़े पांच बजे सरकारी वायुयान से मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए उड़ान भर गए। उनके साथ डे-अफसर के रूप में विशेष सचिव नवनीत चहल साथ आए थे। देवबंद क्षेत्र के विधायक और लोक राज्य निर्माण मंत्री बृजेश सिंह रावत को मुख्यमंत्री जहाज से मुख्यमंत्री अपने साथ लखनऊ लेकर गए।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें