डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ नारेबाजी और धरना-प्रदर्शन


प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) न्याय की नगरी प्रयागराज मे शिया समुदाय के लोगों ने सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर हाथों मे पोस्टर बैनर लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सोमवार को नारेबाजी और जोरदार प्रदर्शन किया |

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई कि अमेरिका और इस्रायल के हमले मे मौत से शिया समुदाय के लोग गम और गुस्से  मे नजर आए | प्रयागराज मे धरना स्थल पर प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या मे महिलाये भी अयातुल्ला अली खामेनेई  कि तस्वीर हाथों मे लेकर विरोध प्रदर्शन मे शामिल हुई | महिलाये खामेनेई कि मौत पर आँसू बहा रही थी|

प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि अमेरिका ने कायराना तरीके से उनके पिता कि हत्या कर दी | उनकी मौत पर ऐसा लग रहा है कि जैसा कोई अपने परिवार के बीच से चल गया है| महिलाओ ने कहा कि वह अपने परिवार के मुखिया कि श्रद्धांजलि देने आई है| उन्होंने पुलिस और प्रशासन से अपील की  कि उन्हे शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन करने कि इजाजत दें|

विरोध प्रदर्शन मे शामिल लोगों ने नारेबाजी की “एक खामेनेई मारोगे, हर घर से  खामेनेई निकलेगा |” उन्होंने कहा कि अयातुल्ला अली खामनेई ने अमेरिका कि गुलामी कुबूल नहीं की ,इसलिए उन्हे धोखे से मारा गया है | इस दौरान युद्ध मे मारे गए लोगों को भी श्रद्धांजलि भी दी गई |

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिया समुदाय कि ओर से निकाले गए जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड मे रही | धरना स्थल पर सिविल लाइंस के अलावा कई थानों कि पुलिस फोर्स मौजूद थी| पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांति ढंग से विरोध प्रदर्शन के बाद अपने घर लौटने कि भी अपील की |  प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण ढंग से अपने अपने घरों को लौट गए|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना