रसोई गैस की जिले में कोई किल्लत नहीं : डीएम


गोरखपुर, 11 मार्च। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा है कि जिले में रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं है। यदि किसी ने रसोई गैस की कमी को लेकर अफवाह फैलाई या अफवाह की आड़ में कालाबाजारी की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे रसोई गैस की किल्लत की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही अनावश्यक स्टॉक करने की होड़ में शामिल हों। नियमानुसार हर ग्राहक को रसोई गैस सिलिंडर प्राप्त होगा। 

जिलाधिकारी ने बताया कि बुकिंग-डिलीवरी में ओटीपी की व्यवस्था रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति के लिए बनाई गई है। पर, जरूरत इस बात की है कि लोग पैनिक बुकिंग या होल्डिंग से बचें। उन्होंने कहा कि जिले की सभी गैस एजेंसियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि कहीं भी रसोई गैस का कृत्रिम अभाव नहीं दिखना चाहिए। डीएम ने कहा है कि यदि एजेंसियों से या बिचौलियों की तरफ से रसोई गैस कालाबाजारी किए जाने का कोई मामला प्रकाश में आया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना