कम संसाधन और विपरीत परिस्थितियों में श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में शंभू नाथ ने लोगों को मंदिर आंदोलन से जोड़ने का कार्य किया : नीतिन जी


प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी)  विश्व हिंदू परिषद प्रांत संगठन मंत्री नितिन जी ने कहा कि स्वर्गीय शंभू नाथ ने कम संसाधन और विपरीत परिस्थितियों में श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के समय उन्होंने गांव.गांव जाकर लोगों को मंदिर आंदोलन से जोड़ने का कार्य किया ।

    संगठन मंत्री नितिन जी ने शम्भू नाथ की 76वी जन्म जयंती के अवसर पर प्रांतीय कार्यालय महर्षि भारद्वाज वेद विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम मेंयोगों को संबोधित करते कहा कि  वह एक आदर्श प्रचारक रहे हैं।  कम संसाधन और विपरीत परिस्थितियों में श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के समय उन्होंने गांव.गांव जाकर लोगों को मंदिर आंदोलन से जोड़ने का कार्य किया था।

      उन्होंने कहा कि वह लोकतंत्र रक्षक सेनानी भी रहे । वेद विद्यालय के विस्तार के लिए वह अथक परिश्रम करते रहे। उनके जीवन से हम लोगों को प्रेरणा मिलती है की विपरीत परिस्थितियों में भी हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयत्न करते रहना चाहिए।  उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास से अंततः सफलता ही प्राप्त होती है।

      संगठन मंत्री ने कहा कि चैत्र वर्ष प्रतिपदा में हम सब अपने नए वर्ष का उत्सव मनाते हैं । यह प्रकृति का परिवर्तन  हमें संदेश देता है कि हम अपने जीवन में नवीनता के लिए निरंतर चिंतन करना चाहिए, और जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनुशासित जीवन जीने कि कला सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अपने जीवन से अपने राष्ट्र , धर्म के लिए भी कुछ समय निकालने का प्रयास करें। हमें अपने संस्कार सदाचार और शिष्टाचार का ध्यान भी जीवन में रखना चाहिए जो हमें कर्तव्य निष्ठ नागरिक बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ।

     इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रांत अध्यक्ष कविंद्र प्रताप सिंह ,  क्षेत्र सेवा प्रमुख राकेश श्रीवास्तव , प्रांत कोषाध्यक्ष रविंद्र मोहन गोयल , प्रांत कार्यालय प्रमुख सुनील रघुवंशी  , आचार्य सुनील सहित वेद विद्यालय के वेद विद्यार्थी शामिल रहे । वेद विद्यार्थियों ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना