असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की


नयी दिल्ली 19 मार्च (वार्ता) कांग्रेस ने गुरुवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों के नाम की तीसरी सूची जारी की।

जिन उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं उनमें कोकराझार से माणिक चंद्र ब्रह्मा, बोकाखुंगरी से सपाली मराक, पारबतझोरा से एमडी अशरफुल इस्लाम शेख और धुबरी से बेबी बेगम को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा जलेश्वर से आफताब उद्दीन मोल्लाह, अभयापुरी से प्रदीप सरकार और सिदली चिरांग (एसटी) से मातिलाल नारजरी को टिकट दिया गया है, चेंगा से अब्दुर रहीम अहमद, पाकाबेतबारी से जाकिर हुसैन सिकदार, बक्सा (एसटी) से जगदीश मदाही, तमुलपुर (एसटी) से रफिए दैमरी और उदालगुड़ी (एसटी) से सोरेन दैमरी का नाम शामिल हैं। लाहारीघाट से डॉ. आसिफ मोहम्मद नजर, नगांव-बटाद्राबा से डॉ. दुरलव चामुआ, नदुआर से सुनील चेत्री और रोंगोनाडी से जॉयंतो खौंड को भी उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा लखीमपुर से घाना बुरागोहैन, धाकुआखाना (एसटी) से आनंदा नराह, माकुम से सिबनाथ चेतिया, खुमताई से रोजेलिना तिरकी, हावारघाट (एसटी) से संजीव टेरोन और अलगापुर-काटलिचेरा से जुबैर अनाम मजूमदार को टिकट मिला है।
कांग्रेस ने गत 03 मार्च को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी जिसमें 42 प्रत्याशियों के नाम शामिल थे, दूसरी सूची में 23 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए और तीसरे सूची में 22 उम्मीदवारों के नाम घोषित किया गया है। कुल कांग्रेस ने अब तक 87 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना