खरगे-राहुल ने बिहार स्थापना दिवस पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

खरगे-राहुल ने बिहार स्थापना दिवस पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

नयी दिल्ली, 22 मार्च (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के लोगों के तरक्की की कामना की है।


श्री खरगे ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा "लोकतंत्र की पावन धरती बिहार, ज्ञान- परंपरा और सभ्यता का प्रतीक है। इसी भूमि से महात्मा गांधी ने अंग्रेज़ी हुकूमत के विरुद्ध देशवासियों की आवाज़ को एक नई दिशा दी थी।


 उन्होंने कहा "बिहार दिवस के इस शुभ अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी कामना है कि आप सभी राष्ट्र की प्रगति और विकास में निरंतर अपना अमूल्य योगदान देते रहें।"


 श्री गांधी ने अपने संदेश में कहा "बिहार भारत का ज्ञान-पुंज और हमारा गौरव है -जिसने अपने समृद्ध इतिहास और संस्कृति से हमेशा देश का मार्गदर्शन किया है। बिहार दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।"


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना