हमें जातियों में बांट कर आपस में लड़ाने की योजना चल रही है: मिलिंद परांडे
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री संगठन मिलिंद परांडे ने कहा कि आज हमें जातियों में बांट कर आपस में लड़ाने की योजना चल रही है| हमे मठ मंदिर , आश्रम , पूज्य संत धर्माचार्य , पुरोहित , कथावाचक इनका सहयोग हिंदू समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए हम सबको समय.समय पर लेना है|
जगतगुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के आश्रम में संपन्न हुई बैठक मे संगठन के कार्यों की समीक्षा एवं हिंदू समाज के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों पर चर्चा करते हुए संगठन मिलिंद परांडे ने कहा कि आज हमें जातियों में बांट कर आपस में लड़ाने की योजना चल रही है| 300 कट्टो का कारखाना लखनऊ में पकड़ा जाना , 250 किलोग्राम आरडीएक्सए , 3 टन अमोनियम नाइट्रेट आने वाले संकटों की ओर इशारा कर रहे हैं|
श्री परांडे ने कहा कि यह कार्य संगठन के पदाधिकारी को ही करना है| अपने मान बिंदुओं की रक्षा के लिए अपने धार्मिक परंपराओं एवं संस्कारों के लिए हमें समाज में अपने कार्य के माध्यम से जागरूकता के कार्यक्रम समय.समय पर करने चाहिए| मठ मंदिर , आश्रम , पूज्य संत धर्माचार्य , पुरोहित , कथावाचक इनका सहयोग हिंदू समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए हम सबको समय.समय पर लेना है| उन्होंने कहा कि धर्मांतरण , लव जिहाद के साथ.साथ मातृ शक्ति , दुर्गा वाहिनी की युवतियों को आगे आकर भारत में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों मे व्याप्त कुपोषण की शिकार माताएं बहनो को जागरूक करना होगा | अन्य सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लेकर अपनी सेवा कार्य में इस विषय पर भी ध्यान देना होगा |
केंद्रीय महामंत्री संगठन ने कहा कि आज जो संकट गौ माता के ऊपर है उसके लिए जब तक हम जैविक खेती को पूर्ण रूप से इस व्यवस्था में नहीं जोड़ते,उनकी सुरक्षा संभव नहीं है | हम सब को प्रयास करना है की किसान जैविक खेती करेंगे तो गौ माता की रक्षा होगी| इसके लिए अनेक जागरण के कार्यक्रम हमें समाज के साथ करने चाहिए और समाज का सहयोग लेना चाहिए | हमें बाल संस्कार केंद्र चलाने चाहिए जहां नियमित एक घंटे देश के आने वाले पीढ़ियों के संस्कार के लिए होंगे ,समाज को बताना होगा की विश्व हिंदू परिषद किन क्षेत्रों में कार्य कर रहा है जिससे समाज का सहयोग उन विषयों के लिए मिलता रहे|
प्रयाग विभाग की बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्र संगठन मंत्री लखनऊ क्षेत्र गजेंद्र, काशी प्रांत अध्यक्ष कविंद्र प्रताप सिंह , काशी प्रांत मंत्री डॉ राज नारायण , काशी प्रांत संगठन मंत्री नितिन, रविंद्र मोहन गोयल , लाल मणि तिवारी , विभाग संगठन मंत्री अंशुमान ,नीलमणि तिवारी , रवितिवारी सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें