2027 में तीसरी बार ऐतिहासिक बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार: केशव प्रसाद मौर्य
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2027 में तीसरी बार ऐतिहासिक बहुमत से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनेगी |
श्री मौर्य शुक्रवार को भाजपा प्रयागराज महानगर , गंगापार व यमुना पार के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों के सम्मान समारोह एवं उनसे भेंटवार्ता के बाद कार्यकर्ताओं से 2027 के लिए पूरे जी जान से लग जाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2027 में प्रयागराज की सभी 12 सीटों पर विपक्ष जीरो पर आउट होगा। पार्टी कार्यकर्ता हनुमान जी की तरह अपनी शक्ति को याद करें और सपा की साइकिल पंचर करें।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन का महत्व सरकार से भी बड़ा होता है। भाजपा अगड़ा पिछड़ा दलित की त्रिवेणी है सब हमारे लिए प्राण प्यारे हैं | कोई छुटने न पाए कोई रूठने न पाए और न कोई टूटने पाए। कार्यकर्ता अपने वरिष्ठों का मार्गदर्शन लेने में संकोच न करें। हमें सबको साथ लेकर चलना है। हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है| इस एक लक्ष्य को लेकर चुनाव के मैदान में उतरना है।
उन्होंने समाजवादी पार्टी मुखिया अखुलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वह मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं | सपा शासनकाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त थी| 2027 में भाजपा कार्यकर्ता तुष्टिकरण गुंडागर्दी माफियाओं गुंडों को संरक्षण और जातिवाद को बढ़ावा देने वाले राजनीतिक विरोधियों विकास के शत्रुओं को सबक सिखाने का काम करेंगे। सपा का सूर्य अस्त होने वाला है और वह एक डूबता हुआ जहाज है | उन्होंने कहा कि सपा का प्रदेश कि राजनीति मे कोई मुकाम नहीं बच है| गड्ढों , और अपराधियों, माफ़ियों एवं दंगाइयों के बल पर अब प्रदेश कि सत्ता मे कोई तिक नहीं सकता | विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश बनाने के लिए कमाल खिला है और कमाल ही खिलेगा और तीसरी बार भी भारी बहुमत से कमाल खिलेगा |
श्री मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव ट्विटर , गुंडों माफिया के संरक्षण से बाहर नहीं निकल सकते। उनके शासन काल में कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। 2019 , 2022 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें धूल चटाने का काम किया था। 2017 में हम 325 सीट जीते थे। 2024 में हम थोड़ा सुस्त हो गए जिसका फायदा विरोधियों ने थोड़ा उठा लिया। कुछ न कुछ हमसे चूक हुई लेकिन उसके बाद महाराष्ट्र , हरियाणा , दिल्ली , बिहार में हम जीते। आने वाले असम चुनाव में तीसरी बार हम जीतेंगे।
पश्चिम बंगाल में 4 मई टीएमसी गई। तमिलनाडु व केरल में भी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है। आज वैश्विक ऊर्जा संकट छाया हुआ है इसके बीच में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के जहाज पर तिरंगा लगाते हुए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2027 में हम प्रयागराज की कोई सीट नहीं हारेंगे। सपा वाले समाज को बांटो और राज करो का षड्यंत्र करके दुष्प्रचार करते हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा अगड़ा पिछड़ा अनुसूचित कि त्रिवेणी है सब हमारे लिए प्राण प्यारे हैं। कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर विरोधाभास विचारों से बचें। भाजपा का भविष्य उज्ज्वल सपा का भविष्य अंधकारमय है। विपक्ष वाले ऑपरेशन सिंदूर , सर्जिकल स्ट्राइक का प्रमाण मांगते हैं| ये विपक्ष के गैर जिम्मेदार होने का प्रमाण है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें