आरेडिका ने रचा इतिहास, 2126 कोच बनाकर बनाया सर्वाधिक उत्पादन का रिकॉर्ड


रायबरेली, 01 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 2126 कोचों का उत्पादन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उत्पादन पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 के 2025 कोचों की तुलना में लगभग पांच प्रतिशत अधिक है।

कारखाने के प्रवक्ता आर.एन. तिवारी ने बुधवार को बताया कि इस वर्ष पहली बार “वंदे भारत” रेक का निर्माण भी पूरा किया गया है। इसमें से एक रेक फिलहाल परीक्षण चरण में है और जल्द ही इसे परिचालन के लिए क्षेत्रीय रेलवे को सौंपा जाएगा। इस वर्ष आरेडिका में मेमू, दीनदयालु, स्लीपर, थ्री-टियर इकोनॉमिक, एसी थ्री-टियर, जनरल चेयर कार, पावर कार, टू-टियर, दिव्यांगजन कोच, तेजस, पार्सल वैन और एसी चेयर कार सहित विभिन्न प्रकार के कोचों का निर्माण किया गया।
इसके अलावा कारखाने ने 2168 कोच सेट बोगी, 2205 कोच सेल असेंबली और 2182 व्हील सेट का भी अब तक का सर्वाधिक उत्पादन किया है। आरेडिका ने 62,938 फोर्ज्ड व्हीलों का रिकॉर्ड उत्पादन कर आत्मनिर्भर भारत अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 54 प्रतिशत अधिक है। वहीं 59,161 फिनिश्ड व्हीलों का उत्पादन 77 प्रतिशत अधिक दर्ज किया गया।
आरेडिका के महाप्रबंधक विवेक खरे ने इस उपलब्धि का श्रेय “टीम एमसीएफ” के समर्पण को देते हुए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, यूनियनों और संविदा कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कारखाना भविष्य में भी रेलवे बोर्ड के लक्ष्यों को हासिल करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना