प्रयागराज जंक्शन ने 490 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाकर कानपुर सेंट्रल को पीछे छोड़ एनसीआर में शीर्ष स्थान किया हासिल


प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी) उत्तर मध्य रेलवे  (एनसीआर ) में कमाई के मामले में प्रयागराज जंक्शन ने वित्तीय वर्ष 2025.26 में 490 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाकर कानपुर सेंट्रल को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है।

  आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के बढ़ते प्रभाव के बीच प्रयागराज जंक्शन ने कमाई के पुराने कीर्तिमान ध्वस्त कर जोन में पहला स्थान हासिल किया है। वित्तीय वर्ष 2025.26 के आंकड़ों के अनुसारए प्रयागराज जंक्शन ने 490 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाकर कानपुर सेंट्रल को पीछे छोड़ते हुए एनसीआर में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

      औद्योगिक नगरी कानपुर का सेंट्रल स्टेशन 484 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गया है। एनसीआर के शीर्ष 10 सर्वाधिक आय वाले स्टेशनों की सूची में प्रयागराज जिले के तीन स्टेशनों ने अपनी जगह पक्की की है। मंडल मुख्यालय होने के साथ कुंभ की तैयारी और यात्रियों की बढ़ती संख्या ने प्रयागराज जंक्शन की झोली भर दी है। इस सूची में मथुरा जंक्शन 434 करोड़ रुपये की आय के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं ताज नगरी का आगरा कैंट स्टेशन चौथे पायदान पर रह गया।

    उन्होंने बताया कि प्रयागराज का उपनगरीय स्टेशन प्रयागराज छिवकी अब बड़े जंक्शन को मात दे रहा है। इसकी सालाना कमाई अलीगढ़ जंक्शन से भी ज्यादा है। बीते वित्तीय वर्ष में छिवकी स्टेशन ने रेलवे के खाते में 151 करोड़ रुपये का योगदान दिया। कमाई के लिहाज से वह जोन में सातवें स्थान रहा। साथ ही 83 करोड़ 26 लाख रुपये के साथ अलीगढ़ आठवां स्थान हासिल किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना