प्रयागराज मंडल में सघन टिकट चेकिंग अभियान से वसूला गया नौ लाख से अधिक जुर्माना
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी ) उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मण्डल मण्डल के विभिन्न स्टेशनों एवं 72 से अधिक ट्रेनों में विशेष जांच कर बिना टिकट यात्रा करने वाले , अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों, धूम्रपान करने वालों तथा अनबुक्ड लगेज ले जाने वालों कुल 1413 यात्रियों से नौ लाख 24 हजार 590 रुपए जुर्माने के वसूल किए गए |
उत्तर मध्य रेलवे के (प्रयागराज) जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित अग्रवाल के सुपरविजन में एक व्यापक एवं सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत प्रयागराज मण्डल के विभिन्न स्टेशनों एवं 72 से अधिक ट्रेनों में विशेष जांच की गई। टिकट जांच स्टाफ द्वारा गहन निरीक्षण करते हुए बिना टिकट यात्रा करने वालों , अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों, धूम्रपान करने वालों तथा अनबुक्ड लगेज ले जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित अग्रवाल के सुपरविजन में एक व्यापक एवं सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत प्रयागराज मण्डल के विभिन्न स्टेशनों एवं 72 से अधिक ट्रेनों में विशेष जांच की गई। टिकट जांच स्टाफ द्वारा गहन निरीक्षण करते हुए बिना टिकट यात्रा करने वालों , अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों, धूम्रपान करने वालों तथा अनबुक्ड लगेज ले जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
इस विशेष अभियान के दौरान कुल 1413 यात्रियों को विभिन्न अनियमितताओं के तहत कुल 9 लाख 24 हजार 590 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। इसमें 645 बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से 5 लाख 35 हजार 170 रुपए, , 757 अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों से 3 लाख 88 हजार 220 रुपए तथा 11 यात्रियों से धूम्रपान एवं गंदगी फैलाने के लिए 1200. रुपए का जुर्माना वसूला गया। यह अभियान न केवल राजस्व वृद्धि में सहायक सिद्ध हुआ , बल्कि रेल परिसरों में अनुशासन एवं स्वच्छता बनाए रखने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन अपने सभी सम्मानित यात्रियों से अपील करता है कि वे रेल यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें , वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें तथा रेल परिसर एवं ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखें। यात्रियों से अनुरोध है कि कूड़ा.कचरा निर्धारित कूड़ेदान में ही डालें और किसी भी प्रकार की असुविधा या अनियमितता की सूचना तत्काल रेलवे अधिकारियों को दें। प्रयागराज मण्डल सभी यात्रियों को अच्छा भोजन , शुद्ध पेय जल और स्वच्छ शौचालयों की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ टिकट रहित और अनियमित यात्रा करने वालो पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों एवं गाड़ियों में टिकट चेकिंग अभियान चलाता रहता है।
.png)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें