ईरान और इसराइल के बीच यदि युद्ध नहीं रुका तो दूसरे देशों को भी इसका भुगतान करना पड़ेगा :चौधरी राकेश टिकैत
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि ईरान और इसराइल के बीच यदि युद्ध नहीं रुका तो दूसरे देशोंको भी इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
श्री टिकैत ने बुधवार को प्रयागराज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ईरान और इसराइल के बीच यदि युद्ध नहीं रुका तो दूसरे देशों को भी इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि भारत में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। इसका फायदा व्यापारी उठा रहे हैं और जमाखोरी करते गैस को महंगे दामों पर बेच रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध चल रहा है। लड़ाई चल रही है इस्राइल और ईरान के बीच में वो जल्द से जल्द बंद होना चाहिए। युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। भारत को इसमें सरपंच की भूमिका निभानी चाहिए , क्योंकि भारत ने हमेशा विश्व को शांति का संदेश देने का कार्य किया है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कहा कि किसानों के नुकसान की भरपाई खेती को इकाई मानकर करनी चाहिए। बेमौसम बरसात के कारण किसानों को काफी क्षति हुई है। जो फसल कट गई है उनकी परेशानी और बढ़ गई है। सरकार को चाहिए कि वह किसानों के नुकसान की भरपाई करे।
पश्चिम बंगाल के चुनाव पर श्री टिकैत ने कहा कि वहां ममता के नेतृत्व में फिर टीएमसी सरकार बना रही है।पश्चिम बंगाल में हिंसा और दंगा केंद्र सरकार करवा रही है। यह लोग हर उस राज्य में बवाल करते हैं जहां इनकी सरकार नहीं होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत नहीं 50 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलनी चाहिए क्योकि घर और परिवार में महिलाओं को आधे का अधिकार है तो सरकार कम क्यों दे रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें