कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला


प्रयागराज ( दिनेश तिवारी) प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष वर्मा के आदेशानुसार प्रयागराज में भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव के लिए जिले में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7 . 30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी।

      जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  (बीएसए )  अनिल कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव के लिए जिले के समस्त परिषदीय , सहायता प्राप्त , मान्यता प्राप्त , सीबीएसई , आईसीएसई और अन्य बोर्डों के कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों  का समय सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया है। इस संबंध में सभी विद्यालयों को अवगत करा दिया गया है कि इसमें तनिक भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जिले में  तापमान तेजी के साथ बढ़ रहा है।

      शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। यही स्थिति शनिवार को भी रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना