मतदान का रिकॉर्ड बनाने के लिए पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के मतदाताओं को सलाम: मुख्य निर्वाचन आयुक्त

मतदान का रिकॉर्ड बनाने के लिए पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के मतदाताओं को सलाम: मुख्य निर्वाचन आयुक्त

नयी दिल्ली 23 अप्रैल (वार्ता) मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के मतदाताओं का विधानसभा चुनाव में मतदान का रिकॉर्ड काम करने के लिए आभार जताया और उनकी सराहना की है।


श्री कुमार ने गुरुवार शाम मतदान समाप्त होने के बाद एक बयान में कहा, "स्वतंत्रता के बाद से पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत - चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के प्रत्येक मतदाता को सलाम करता है।"


उल्लेखनीय है कि आज पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान में 152 सीटों पर शाम छह बजे तक के आंकड़ों के अनुसार 91. 64 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसी तरह तमिलनाडु में भी मतदाताओं की जबरदस्त भागीदारी के बीच 84.80 प्रतिशत वोट डाले गए हैं।अंतिम आंकड़े इससे कुछ अधिक हो सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना