काशी में श्रद्धालुओं को जल्द मिलगी डिजिटल लॉकर की सुविधा
वाराणसी, 20 अप्रैल (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी में अब श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन और गंगा में आस्था की डुबकी लगाने वालों को अपने सामान की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। कपड़े हों या महंगे सामान, इन सबको सुरक्षित रखने के लिए सरकार विश्वनाथ मंदिर और घाटों के आसपास डिजिटल लगेज लॉकर लगवाने जा रही है। इन डिजिटल लॉकरों में मोबाइल से लेकर सूटकेस तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। लॉकर के इस्तेमाल के लिए डिजिटल भुगतान की सुविधा भी रहेगी।काशी में अब जल्द ही डिजिटल लगेज लॉकर की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। जहां अपने कीमती सामान और कपड़ों को रखकर यात्री बेफिक्र घाटों पर घूम सकेंगे, गंगा स्नान कर सकेंगे और काशीपुराधिपति समेत अन्य मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे।
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए डिजिटल लगेज लॉकर की व्यवस्था दशाश्वमेध घाट के पास दशाश्वमेध प्लाजा, गोदौलिया, टाउन हॉल और बेनियाबाग पार्किंग में प्रस्तावित है। उन्होंने जानकारी दी कि कुल 225 डिजिटल लॉकर लगाए जाएंगे, जिनमें छोटे, मध्यम, बड़े और एक्स्ट्रा लार्ज — चार आकार उपलब्ध होंगे। इनमें मोबाइल, छोटे बैग, बड़े बैग तथा एक्स्ट्रा लार्ज लॉकर में दो सूटकेस तक रखे जा सकेंगे।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें