दान और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है अक्षय तृतीया : मोदी


नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी को दान और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "देशवासियों को अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व हमें सत्कर्म, दान और सेवा के मार्ग पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है।"
उन्होंने कहा कि यह अवसर हर किसी के जीवन में सुख, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी को अक्षय फल की प्राप्ति हो।"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना