यूपी बोर्ड की परीक्षा में छात्राओं का जलवा, हाईस्कूल और इंटर के पहले दो स्थानो पर सिर्फ छात्रायें


प्रयागराज, 23 अप्रैल (वार्ता) एशिया का सबसे बड़े बोर्ड उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम गुरुवार शाम जारी किया गया जिसमें छात्राओं ने एक बार फिर छात्रों के मुकाबले वर्चस्व हासिल किया। हाईस्कूल में 90.42 फीसदी परीक्षार्थी हुए पास,वही इंटरमीडिएट में 80.38 फ़ीसदी परीक्षार्थी हुए पास,हाईस्कूल में बालकों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 87.30 और बालिकाओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 93.76रहा, इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी इंटरमीडिएट में बालकों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 75.04 और बालिकाओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 86.32 रहा।

हाई स्कूल में पूरे प्रदेश में सीतापुर की कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा 97.83 अंक के साथ संयुक्त रुप से प्रथम स्थान पर रही जबकि अदिति 97.50 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। अर्पिता, ऋषभ साहू और परी वर्मा ने 97.33 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान पाया है। इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम स्थान शिखा वर्मा 97.60 प्रतिशत, द्वितीय स्थान 97.20 नंदिनी गुप्ता और श्रिया वर्मा,तृतीय स्थान पर सुरभि यादव और पूजा सुरभि यादव और पूजा पाल को 97 फीसदी अंक मिले।
यूपी बोर्ड के परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक कराई गई थी। यूपी बोर्ड 2026 की परीक्षा में हाईस्कूल में 27 लाख 61 हजार 696 और इंटरमीडिएट में 25 लाख 76 हजार 82 को मिलाकर 53 लाख 37 हजार 778 परीक्षार्थी परीक्षा दिए थे। यूपी बोर्ड ने नकल विहीन,निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से परीक्षा के लिए व्यापक तौर पर इंतजाम किए थे हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 15 कार्य दिवसों में संपन्न कराई गई थी।जबकि यूपी बोर्ड की 2025 की परीक्षा में 54 लाख 38 हजार 597 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
हाईस्कूल में 27 लाख 40 हजार 151 और इंटरमीडिएट में 26 लाख 98 हजार 446 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 2025 की बोर्ड परीक्षा में कुल 8140 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।वहीं यूपी बोर्ड की 2026 की परीक्षाएं पूरे प्रदेश में 8033 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी।आज गुरुवार को हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसकी जानकारी आज यूपी बोर्ड मुख्यालय में ठीक शाम 4:00 बजे यूपी बोर्ड के सभापति डॉ महेंद्र देव और सचिव भगवती सिंह ने संयुक्त रूप से रिजल्ट घोषित किया।
पिछले वर्ष 25 अप्रैल को रिजल्ट घोषित किया गया था, लेकिन इस वर्ष 2 दिन पहले ही रिजल्ट घोषित कर दिया गया है, क्योंकि यूपी बोर्ड ने मूल्यांकन के बाद रिकॉर्ड है कि 20 दिनों में रिजल्ट घोषित हुआ।नकल विहीन, निष्पक्ष , पारदर्शी और शुचिता पूर्ण परीक्षा हुई थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना