नारीशक्ति वंदन अधिनियम लोकतंत्र के इतिहास का ऐतिहासिक निर्णय - डॉ कृतिका अग्रवाल


प्रयागराज,( दिनेश तिवारी ) नारी शक्ति केवल एक नारा नहीं , बल्कि नए भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

       प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ कृतिका अग्रवाल ने सोमवार क भाजपा जिला कार्यालय सिविल लाइंस में पत्रकार वार्ता के दौरान महिला नेतृत्व को वैश्विक स्तर पर सशक्त बनाने वाला कदम बताया । उन्होंने नारीशक्ति वंदन अधिनियम देश के लोकतांत्रिक इतिहास का ऐतिहासिक निर्णय है , जो महिलाओं को भागीदार से निर्णयकर्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। यह कानून सामाजिक न्यायए समान अवसर और सशक्त लोकतंत्र का प्रतीक बनेगा।

      उन्होंने कहा कि विकसित भारत.2047 का सपना महिला नेतृत्व के बिना अधूरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं एनडीए सरकार द्वारा लाया गया नारीशक्ति वंदन अधिनियम देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने का मजबूत आधार बनेगा। उन्होंने इसे महिला नेतृत्व को वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली बनाने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।

 इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा कविता यादव त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अभियान के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत नारीशक्ति सम्मेलन बारा एवं कोरांव विधानसभा में 18 अप्रैल , जबकि मेजा एवं करछना विधानसभा में 15 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा नारीशक्ति पदयात्रा 16 अप्रैल को निकाली जाएगी।

         उन्होंने बताया कि अभियान के तहत लेखन , दीवार लेखन , बाइक रैली  मिस्ड कॉल अभियान , सांस्कृतिक कार्यक्रम , नारीशक्ति मार्च , नारीशक्ति विजय दौड़ सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगेए ताकि महिला सशक्तिकरण का संदेश जन.जन तक पहुंचाया जा सके।

     भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला , भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी , अभियान के संयोजक राजेश्वरी तिवारी , संतरा देवी , शोभा द्विवेदी, , डॉ देवी सिंह  और  पुष्पा श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना