बालिकाओ ने फिर बालकों को पछाड़ कर प्रदेश का नाम रोशन किया


प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश कि हाईस्कूल और इन्टरमीडीएट कि 2026 के घोषित परिणाम मे बालिकाओ ने एक बार फिर बालकों को पीछे छोड़ प्रदेश का नाम रोशन किया | बालिकाओ का उत्तीर्ण प्रीतशत 93,76 है जब कि बालकों को कुल उत्तीर्ण प्रतिश 87. 30 रहा है |

 शिक्षा निदेशक (माध्यमिक ) डॉक्टर महेंद्र देव और सचिव भगवती सिंह ने संयुक्त रूप से गुरुवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित किया| उन्होंने कहा कि बालकों कि तुलना मे बालिकाओं का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है | बालिकाओ का उत्तीर्ण प्रतिशत 93,76 है जब कि बालकों को कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87. 30 रहा है | हाईस्कूल के समस्त परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90. 42 है | हाईस्कूल के सम्पूर्ण परीक्षार्थियों मे  बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 6.46 अधिक है | इसी प्रकार इंटरमीडिएट  कि सम्पूर्ण परीक्षार्थियों मे बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 11.28 अधिक है |

हाईस्कूल मे बिलोली बाजार पहला स्थित बाबुराम सवित्री देवी सी सीतापुर की कशिश वर्मा ने 97.83 अंक  और मॉडर्न एकड़ेमी इन्टर कॉलेज बाराबंकी की अनिष्क वर्मा ने 97.83 अंक प्राप्त कर प्रदेश मे टॉप किया है | मॉडर्न एकडेमी इन्टर कॉलेज जेदपुर बाराबंकी कि अदिति 97.50 अंक प्राप्तकर प्रदेश मे दूसरा स्थान प्राप्त किया है  सीतापुर कि बाबुराम सावित्री देवी इन्टर कॉलेज कि अर्पित , लॉर्ड कृषण  पब्लिक स्कूल झांसी के ऋषभ  शहू ने क्रमशः 97.33 अंक प्राप्त कर प्रदेश मे तीसरे स्थान रहे  है |

इन्टर मीडीएट मे बाबूराम सावित्री देवी इन्टर कॉलेज  शेखपुर बिलौली बाजार सीतापुर कि शिखा वर्मा ने 97.60 अंक प्राप्त कर प्रदेश मे टॉप किया है | जबकि सर्वोदय जनकल्याण  इटर    कॉलेज  बरेली की नंदिनी गुप्त 97.20 और  महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इटर  कॉलेज बाराबंकी कि श्रेय वर्मा ने  भी 97.20 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया |  सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज बरेली कि सुरभि यादव  97 और महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज बाराबंकी कि पूजा पाल ने 97 अंक अर्जित कर प्रदेश मे तीसरा स्थान प्राप्त किया है |

पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, 10वीं के परिणाम में लगातार लड़कियां ही आगे रही हैं। वर्ष 2025 में 93.87% लड़कियां पास हुई, जबकि लड़कों का प्रतिशत 86.66% रहा। इसी तरह 2024, 2023, 2022 और 2021 में भी छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं में कुल 53 लाख 37 हजार 778 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. जिसमें हाई स्कूल में 27 लाख 61हजार 696 बच्चे, जबकि इंटरमीडिएट में 25 लाख 76 हजार 82 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. यूपी बोर्ड की परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के लिए 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च तक 15 दिनों में इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया गया था |

बोर्ड कि परीक्षाएं प्रदेश के 75 जिलों में 8033 केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलीं। कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 254 केंद्र बनाए गए और करीब 96,804 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। 18 मार्च से 4 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य चला, जिसमें लगभग 1.57 करोड़ कॉपियां जांची गईं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना