आयुष्मान आरोग्य शिविर का शुभारंभ करेंगे केन्द्रीय राज्य मंत्री, विधायक ने जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी


गोरखपुर। जिले के बरही सीएचसी क्षेत्र से आयुष्मान आरोग्य शिविर की शुरुआत होगी। केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान इस शिविर का इसी माह सात अप्रैल को उद्घाटन करेंगे। सीएमओ डॉ राजेश झा ने शुक्रवार को बरही सीएचसी का दौरा कर केन्द्रीय मंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। वहीं, बांसगांव सीएचसी पर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान संबंधी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें विधायक डॉ विमलेश पासवान ने जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस कार्यक्रम में भी सीएमओ डॉ झा शामिल हुए।


बांसगांव सीएचसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक डॉ विमलेश पासवान ने कहा कि मौसम बीमारियों की रोकथाम, बचाव और उपचार के लिए ही अप्रैल माह में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस मौसम में हम सभी को खानपान, मच्छरों से बचाव, शुद्ध पेयजल के इस्तेमाल को लेकर तत्पर रहना चाहिए। अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ-साथ विभिन्न विभाग जागरूकता गतिविधियों का आयोजन करेंगे और उसी के अनुसार हमे अपना व्यवहार परिवर्तन करना चाहिए।


इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा ने कहा कि जिले में ग्यारह विभाग आपसी समन्वय से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चला रहे हैं। अभियान के दौरान जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हमे अपना व्यवहार बदलना चाहिए और किसी भी प्रकार का तेज बुखार होने पर एम्बुलेंस की सहायता से सरकारी अस्पताल पहुंचना चाहिए। इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ राजेश कुमार, अधीक्षक डॉ केएम अग्रवाल, डीएमओ अंगद सिंह सहित क्षेत्र के कई सम्मानित लोग, आशा, आंगनबाड़ी और सीएचओ आदि प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।


बरही सीएचसी के दौरे पर पहुंचे सीएमओ डॉ झा ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। लड़कियों की स्वास्थ्य जांच कर पिंक कार्ड बनाया जाएगा। नये टीबी मरीजों के लिए स्क्रिनिंग होगी। साथ ही ब्लड डोनेशन कैम्प का भी आयोजन किया जाएगा। शिविर के उद्घाटन अवसर पर स्थानीय विधायक, ब्लॉक प्रमुख और अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना