चुनावी राहत खत्म, महंगाई की मार की तैयारी : राहुल


नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद देश में महंगाई बढ़ने वाली है और बुधवार को मतदान के बाद पेट्रोल-डीज़ल समेत कई जरूरी चीजें महंगी हो सकती हैं।

श्री गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि जब तेल सस्ता था तब सरकार ने मुनाफा कमाया और अब कीमतें बढ़ने का बोझ आम जनता पर डाला जाएगा।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब तेल की कीमतें कम थीं, तब सरकार ने उसका फायदा जनता को देने के बजाय खुद रखा, लेकिन अब कीमतें बढ़ने पर आम लोगों पर महंगाई का भार डाला जा रहा है।
कांग्रेस नेता ने सरकार पर 'सस्ते में लूट और महंगे में बोझ' डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि आम जनता को लगातार महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना