संदेश

उत्तर प्रदेश में 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदले कप्तान

चित्र
लखनऊ, 30 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 27 अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इस सूची में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार कई अहम जिलों में नए पुलिस कप्तानों की नियुक्ति की गई है। सौरभ दीक्षित को शाहजहांपुर का नया एसपी बनाया गया है। ईलामारन जी. को एटा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। आदित्य लांग्हे को चंदौली से हटाकर फिरोजाबाद की कमान सौंपी गई है। सोमेन्द्र मीना को रामपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।शक्ति मोहन अवस्थी को महाराजगंज का एसपी नियुक्त किया गया है। इस तबादला सूची की खास बात यह रही कि बड़े कमिश्नरेट क्षेत्रों से अधिकारियों को जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। अमित कुमार आनंद और डॉ. दीक्षा शर्मा को लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। विश्वजीत श्रीवास्तव को लखनऊ से हटाकर बहराइच का एसपी नियुक्त किया गया है। जिलों के साथ-साथ पीएसी और विशेष सुरक्षा बल में भी बदलाव किए गए हैं। राजेश द्विवेदी को 38वीं व...

यूपीएसआईएफएस के छात्रों को सरकार बनाएगी "धुरंधर", चार संस्थानों से होगा करार

चित्र
लखनऊ, 30 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज (यूपीएसआईएफएस) के छात्रों को फॉरेंसिक की फील्ड में धुरंधर बनाने के लिए सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके लिए सरकार फॉरेंसिक के क्षेत्र में कार्य कर रहे विश्वविद्यालयों के साथ करार करने जा रही है। जिससे यूपीएसआईएफएस के छात्रों को इंटर्नशिप, रिसर्च और प्रैक्टिकल एक्सपोजर के व्यापक अवसर मिल सकें। यूपीएसआईएफएस की तरफ से जिन संस्थानों से करार प्रस्तावित है, उनमें महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोरखपुर, धीरूभाई अंबानी यूनिवर्सिटी गांधीनगर, उत्तर प्रदेश कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) शामिल हैं। सोमवार को यूपीएसआईएफएस के डायरेक्टर जीके गोस्वामी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फॉरेंसिक साइंस के छात्रों को ‘जॉब रेडी’ बनाना चाहते हैं। अब तक फॉरेंसिक शिक्षा में थ्योरी का दबदबा ज्यादा था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल पर विशेष फोकस है। इसी के तहत इन संस्थानों से एमओयू होने जा रहा है। इन एमओयू के जरिए छात्रों को केस स्टडी, पोस्टमा...

सुदृढ़ आजीविका के साथ घरेलू बायोगैस प्लांट की भी सौगात

चित्र
गोरखपुर 30 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोडयूसर्स ऑर्गनाइजेशन की सदस्य शेयरहोल्डर बनीं महिलाओं ने न केवल आजीविका को सुदृढ़ किया है बल्कि अब उनके घर की ईंधन संबंधी जरूरतें भी मुफ्त में पूरी होती दिख रही हैं। इस एमपीओ ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से शुरुआती चरण में 100 सदस्य महिलाओं के घर घरेलू बायोगैस प्लांट स्थापित कराया है। इससे इन महिलाओं की रसोई अब गोबर गैस से पकने लगी है। प्लांट का अवशेष खेती के लिए जैविक खाद के रूप में काम आ रहा है। एमपीओ का लक्ष्य हर सदस्य महिला के घर घरेलू बायोगैस का प्लांट स्थापित करने का है। श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन का गठत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन से हुआ है। वर्ष 2019 में बनी बुंदेलखंड की बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर्स कंपनी से जुड़ी महिलाओं द्वारा डेयरी सेक्टर में दिए जा रहे उल्लेखनीय योगदान और इसके जरिये लिखी जा रही महिला स्वावलंबन की कहानी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्य क्षेत्रों में भी महिलाओं की भागीदारी वाले...

उप्र में आंधी पानी को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

चित्र
लखनऊ, 30 मार्च (वार्ता) मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में मेघगर्जन, वज्रपात, तेज झोंकेदार हवाओं और ओलावृष्टि के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश में 29 मार्च से शुरू हुआ बारिश का दौर एक अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। 30 और 31 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा, झोंकों में 50 किमी/घंटा तक) और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, बागपत, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, इटावा, जालौन, झांसी समेत कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का खतरा अधिक बताया गया है। वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा है कि खराब मौसम के दौरान घरों में रहें, बिजली उपकरणों को अनप्लग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें। पेड़ों के नीचे शरण न लेने तथा खुले स्थानों से दूर रहने की भी सलाह ...

पीसीएस-2024: यूपी की पारदर्शी परीक्षा प्रणाली बनी देशभर में भरोसे का प्रतीक

चित्र
लखनऊ, 30 मार्च ( वार्ता) उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीसीएस-2024) के ताजा परिणामों ने न सिर्फ प्रदेश बल्कि पूरे देश में यूपी की परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को मजबूत किया है। इस बार चयन सूची में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ 10 अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों की सफलता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पारदर्शिता और योग्यता आधारित चयन के कारण यूपी की परीक्षाएं अब राष्ट्रीय स्तर पर भरोसे का प्रतीक बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकसित “यूपी मॉडल” अब एक ऐसी व्यवस्था के रूप में उभर रहा है, जहां बिना किसी भेदभाव के प्रतिभा को अवसर मिलता है और मेहनत का सीधा परिणाम दिखाई देता है। पीसीएस-2024 में कुल 932 अभ्यर्थियों का चयन हुआ, जिनमें से 92.7 प्रतिशत (864) उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, जबकि 7.3 प्रतिशत (68) अभ्यर्थी अन्य राज्यों से हैं। बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, झारखंड, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के उम्मीदवारों की सफलता यह दर्शाती है कि यूपी की परीक्षा प्रणाली अब देशभर के युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुकी है। राज्यवार आंकड़ों में मध्...

केजीएमयू में पहली बार हुई डीबीएस सर्जरी, पार्किंसंस मरीज को मिली नई उम्मीद

चित्र
लखनऊ, 27 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में चिकित्सा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में पहली बार डीप ब्रेन स्टिमुलेशन (डीबीएस) सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। सर्जरी के बाद मरीज स्वास्थ्य लाभ पर है। संस्थान में यह सर्जरी 50 वर्षीय महिला मरीज पर की गई, जो पिछले 25 वर्षों से पार्किंसन बीमारी से पीड़ित थीं। लंबे समय से दवाइयों के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था और उन्हें गंभीर मोटर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में उनकी जीवन गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से डीबीएस सर्जरी का निर्णय लिया गया। यह जटिल प्रक्रिया बीते 27 मार्च को सफलतापूर्वक पूरी की गई, जो केजीएमयू में फंक्शनल न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। सर्जरी में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज़ (निमहांस), बेंगलुरु के विशेषज्ञो में डॉ. द्वारकानाथ श्रीनिवास और डॉ. विक्रम होला का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा। वहीं केजीएमयू के न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी विभागों की संयुक्त टीम ने इस जटिल ऑपरेशन को अंजाम दिया। वही सर्जरी करने वाली ट...

यूपी पुलिस के 1592 आरक्षियों को मिली पदोन्नति, बनाये गए मुख्य आरक्षी

चित्र
लखनऊ 30 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़े स्तर पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी करते हुए 1592 आरक्षी नागरिक पुलिस को मुख्य आरक्षी (हेड कॉन्स्टेबल) पद पर पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति चयन वर्ष 2025-26 में उत्पन्न रिक्तियों के सापेक्ष ज्येष्ठता के आधार पर की गई है। इस बावत पुलिस मुख्यालय की तरफ से सोमवार को आदेश जारी कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक स्थापना अमृता मिश्रा के स्तर से जारी आदेश के मुताबिक यह निर्णय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 14 मार्च को जारी चयन परिणाम के आधार पर लिया गया है, जिसे पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा अनुमोदित किया गया है। कुल 2271 योग्य पाए गए कर्मियों में से फरवरी 2026 की रिक्तियों के अनुसार 1592 आरक्षियों को पदोन्नति दी गई है। आदेश के अनुसार, पदोन्नत मुख्य आरक्षी अपने वर्तमान तैनाती स्थल पर ही कार्यभार ग्रहण करेंगे और कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 2 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे। यह अवधि आवश्यकतानुसार बढ़ाई भी जा सकती है। साथ ही, सभी पदोन्नत कर्मियों के लिए मुख्य आरक्षी पद से संबंधित आधारभूत प्रशिक्षण उत्तीर्ण करन...