भारतीय व्यापार महोत्सव राजधानी के भारत मंडपम में 12-15 अगस्त तक, गोयल ने वेबसाइट का किया शुभारंभ

भारतीय व्यापार महोत्सव राजधानी के भारत मंडपम में 12-15 अगस्त तक, गोयल ने वेबसाइट का किया शुभारंभ

नयी दिल्ली, 18 मई (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर(कैट) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में अगस्त में आयोजित की जाने वाली एक मेगा व्यापार उद्योग प्रदर्शनी 'भारतीय व्यापार महोत्सव' (बीवीएम) की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया।


कैट की एक विज्ञप्ति के अनुसार वाणिज्य मंत्रालय के भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन आईटीपीओ और कैट की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा भारतीय व्यापार महोत्सव 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम में चलेगा।


 इस अवसर पर सांसद एवं कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव को देश की वैश्विक छवि निर्माण के एक बड़े अवसर के रूप में लेना चाहिए, जिससे भारत की पहचान केवल उपभोक्ता बाजार के रूप में नहीं बल्कि विनिर्माण एवं निर्यात आधारित अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो सके।


 उन्होंने कहा कि यह महोत्सव केवल एक एक्सपो नहीं बल्कि देश के व्यापारियों, एमएसएमई , महिला उद्यमियों, स्टार्टअप्स, कारीगरों एवं निर्माताओं को सशक्त बनाने का राष्ट्रीय मिशन है। यह देश में अब तक का भारतीय उत्पादों और सेवाओं का सबसे बड़ा मल्टीसेक्टर बिज़नेस एक्सपो होगा।


 आज के कार्यक्रम में देशभर से लगभग 150 प्रमुख व्यापारिक नेता, विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि, उद्योगपति , उद्यमी, निर्यातक, स्टार्टअप्स, महिला उद्यमी एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।


 आईटीपीओ के अध्यक्ष जावेद अशरफ ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव देश में रिटेल व्यापार की छवि को बदलने वाला ऐतिहासिक आयोजन सिद्ध होगा। उन्होंने व्यापारियों को ऐसा व्यापक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने के लिए कैट के प्रयासों की सराहना की।


 आईटीपीओ के प्रबंध निेशक नीरज खरवाल ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव भारत की उत्पादन क्षमता, पारंपरिक उत्पादों, नवाचार और उद्यमशीलता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का सशक्त माध्यम बनेगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना