सेंट्रल एकेडमी चौरी चौरा का 12वीं का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत
चौरी चौरा(राजनारायण पांडेय)।सेंट्रल एकेडमी चौरी चौरा का 12वीं का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा। विद्यालय की बायोलॉजी वर्ग की छात्रा सिद्धिक मौर्य ने 93.2% अंक प्राप्त करके टॉप किया। इसके अलावा ईशांत कुमार 91% आर्या विश्वकर्मा 88% रुचिका माथुर 87% श्रेया जयसवाल 87% समृद्धिका जायसवाल 87% समृद्धि जायसवाल 83% आराधना जायसवाल 82% सहित 20 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। इसके अलावा विद्यालय के तमाम होनहार छात्रों ने अलग-अलग विषयों में 92% से लेकर 98% तक अंक अर्जित किए हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार श्रीवास्तव ने कहा यह सब विद्यार्थियों के मेहनत शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों की सहयोग से ही संभव हो सका।
छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय के निदेशक सृंजय कुमार मिश्र सहायक निदेशक अमन आकाश मिश्र, प्रधानाचार्य संजीव कुमार श्रीवास्तव ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें