आंधी.तूफान से प्रयागराज में 21 लोगों की मौत , 16 मकान क्षतिग्रस्त , कई लोग घायल
प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी) प्रयागराज में बुधवार की शाम आए आंधी और तूफान ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक प्रलयकारी तूफान से 21 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता। तमाम लोग घायल हैं और करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मकान गिर गए हैं।
राजश्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम क्षति का आकलन करने और मुआवजा देने के लिए सर्वे में जुट हुआ है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल ग्राउंड जीरो पर पहुच कर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।शाशन की ओर से मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा मद से चार- चार लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इसके अलावा कच्चे मकानों के क्षतिग्रस्त मकानों को चार हज़ार , पक्के मकानों के आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर 65 हज़ार और पूरी तरह से ध्वस्त मकान पर एक लाख रुपए तक मुवाज़ा दिये जाने की कार्रवाई की जा रही है।
उपजिलाधिकारी वित्त एवं राजश्व वीनीता सिंह ने बताया कि शाशन और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है और राहत कार्य तेजी से जारी है।
प्रयागराज में जिनकी मृत्यु हुई है , उनमें नौ महिलाएं , आठ पुरुष व चार बच्चे भी शामिल हैं।
जिलाधारी मनीष कुमार वर्मा ने हादसे के तुरंत बाद नुकसान का आकलन कराते हुए मुआवजा वितरण के निर्देश जारी कर दिए हैं।
प्रयागराज के कुतुबुद्दीनपुर फूलपुर निवासी संदीप की पत्नी सविता (30) व छह साल के बेटे अनुपम ने अपनी जान गंवा दी। घरमपुर फूलपुर निवासी सदानंद (60) , लिखैया फूलपुर के दिनेश कुमार (45) जगदीशपुर सोरांव के सत्यम (9) पुत्र रामजी , सोरांव के अतुल कुमार की पत्नी संगीता (32) और खिजिरपुर सोरांव के अंकित पटेल की पत्नी इंदू पटेल (24) की मौत हो गई।
इसी प्रकार मेजा के चिलबिला के श्यामबाबू
के पुत्र अंश कुमार (12) मेजा के मसौरा नरोत्तम निवासी लक्ष्मी नारायण के पुत्र आदित्य (7) , बघेड़ी हंडिया के सदानंद के पुत्र बाउल , छनौता हंडिया की अनीता देवी पत्नी शिवपूजन , नाहरपुर हंडिया निवासी दुर्गा भारतीया, देवदहना हंडिया के अंजनी पुत्र बुद्धसेन , खखैचा हंडिया के लालजी पुत्र झारी, सिथौरा हंडिया की राज देवी पत्नी जीत मंदिर हंडिया के झिंगरी पुत्र साबिर व कैलाशपुरी सदर के सुमित यादव पुत्र गैलन यादव को अपनी जान गंवानी पड़ गई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें