प्रयागराज से सोनभद्र तक बनेगा 330 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे 84 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) गंगा एक्सप्रेसवे के बाद अब विंध्य एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश को चार राज्यों की सीमा से जोड़ेगा और यह गंगा एक्सप्रेसवे से लिंक होगा। इस पर जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है।
गंगा एक्सप्रेसवे के बाद प्रयागराज वासियों को अब विंध्य एक्सप्रेसवे का तोहफा मिलने जा रहा है जो उत्तर प्रदेश को चार राज्यों की सीमा से जोड़ेगा और यह गंगा एक्सप्रेसवे से लिंक होगा।
विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए जिन गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है उनमें सोरांव तहसील का गांव जुड़ापुर दांदू भी शामिल हैं और इसी गांव में गंगा एक्सप्रेसवे का अंतिम छोर है जिसका उद्घाटन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई से किया। प्रयागराज से सोनभद्र तक तकरीबन 330 किमी लंबा प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश को चार राज्यों की सीमा से जोड़ेगा।
सोनभद्र से चार राज्यों बिहार , मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा जुड़ी है। ऐसे में दिल्ली व पश्चिमी यूपी की ओर से गंगा एक्सप्रेसवे आने वाले लोगों को सोरांव के जुड़ापुर दांदू में विंध्य एक्सप्रेसवे का लिंक मिल जाएगा। इससे समय और दूरी दोनों की बचत होगी। साथ ही व्यापार व पर्यटन की दृष्टि से भी यह काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।
यह एक्सप्रेस प्रयागराज में सोरांव , फूलपुर , हंडिया तहसील के रास्ते होते हुए मिर्जापुर और सोनभद्र तक जाएगा। एक्सप्रेसवे के लिए तीन तहसीलों के जिन 84 गांवों में जमीन का अधिग्रहण किया जाना हैए उनमें तहसील सोरांव के 29ए फूलपुर के 24 और तहसील हंडिया के 31 गांव हैं। जिला प्रशासन की ओर से इन गांवों की सूची तैयार की जा चुकी है। इन गांवों में होगा जमीन का अधिग्रहण।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें