केंद्र का शुद्ध कर संग्रह 5.12 प्रतिशत बढ़कर 23,40,406 करोड़ रुपये


नयी दिल्ली, 04 मई (वार्ता) वित्त वर्ष 2025-26 में केंद्र सरकार शुद्ध कर संग्रह के अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और यह संशोधित बजट अनुमान से 12.5 प्रतिशत कम रहा।

वित्त मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में 23,40,406 करोड़ रुपये का शुद्ध कर संग्रह हुआ जो एक साल पहले के मुकाबले 5.12 प्रतिशत अधिक है। हालांकि यह 26,74,661 करोड़ रुपये के संशोधित बजट अनुमान से 12.5 प्रतिशत कम है।
सरकार ने बजट में 28,37,409 करोड़ रुपये के शुद्ध कर संग्रह का अनुमान व्यक्त किया था जिसे बाद में संशोधित कर 26.74 करोड़ रुपये किया गया था।
वित्त वर्ष 2025-26 में केंद्र का सकल कर संग्रह 28,11,936 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के 27,03,107 करोड़ रुपये की तुलना में 4.03 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान रिफंड में 1.09 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गयी और यह एक साल पहले के 4,76,732 करोड़ रुपये की तुलना में 4,71,531 करोड़ रुपये रह गया।
गैर-कॉर्पोरेट कर संग्रह 11,82,972 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,83,405 करोड़ रुपये पर और कॉर्पोरेशन कर के रूप में प्राप्त शुद्ध राजस्व 9,86,767 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,83,405 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
प्रतिभूतियों के लेनदेन पर वसूला गया कर 53,296 करोड़ रुपये की तुलना में 57,522 करोड़ रुपये हो गया।
अन्य मदों से प्राप्त कर संग्रह में गिरावट आयी है और यह 3,341 करोड़ रुपये से घटकर 312 करोड़ रुपये रह गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना