कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कराया गया निःशुल्क प्रवेश


देवरिया, 27 मई। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के मार्गदर्शन में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) एवं चाइल्ड हेल्पलाइन की पहल पर एक जरूरतमंद बालिका को शिक्षा से जोड़ते हुए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में प्रवेश दिलाया गया।

     अब बालिका को विद्यालय में निःशुल्क आवासीय शिक्षा, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

     बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ. सावित्री राय ने कहा कि बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा, पुनर्वास एवं विकास की मुख्यधारा से जोड़ना समिति की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरतमंद बालक अथवा बालिका के हितों की रक्षा के लिए समिति सदैव संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना