कांग्रेस निर्देशित वोट चोरी का हारर शो जनता के बीच में टांय टांय फिस हो रहा :मुख्तार अब्बास नकवी
प्रयागराज, :(दिनेश तिवारी) पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि वयोवृद्ध कांग्रेस निर्देशित वोट चोरी का हारर शो जनता के बीच टांय टांय फिस्स हो रहा है।
श्री नकवी मंगलवार को सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से भेंट किया और भाजपा नेता राम जी केसरवानी ए राजेश केसरवानी से संगठन के द्वारा चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला महाभियान की चर्चा की और आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा |
उन्होंने उपस्थित पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वयोवृद्ध कांग्रेस निर्मित निर्देशित वोट चोरी का हारर शो जनता के बीच टांय टांय फिस्स हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी प्रजातंत्र को बंधक बनाने की सनक बिहार , पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव में धाराशाई हुई है। उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में भी धूलधूसरित होगी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा )और उसके सहयोगी दलों का भारत की 78 फीसदी आबादी और 22 राज्यों में सुशासन का ध्वज फहरा रहा है। जनता का जनादेश भाजपा के सुशासन का संकल्प और सनातन के सम्मान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भारत में सुशासन और सनातन का अमृत काल चल रहा है।
उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट के दौरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में भारत को कामयाब सरकार और काबिल नेतृत्व मिला है , जो संकट में संकटमोचन बना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सामने आए हर संकट के समाधान का प्रमाणित और प्रभावी परिणाम दिखाया है। वर्तमान वैश्विक संकट में भी सरकार समाज संयम समक्षदारी और सावधानी से भारत को वैश्विक संकट से मुक्ति दिलाएगा। लेकिन कुछ दल के नेता सकंट में समाधान ढूंढने के बजाय सियासी व्यवधान में जुट जाते हैं। ऐसे साजिशी सिंडीकेट से हमें सावधान रहना होगा।
श्री नकवी ने समाजवादी पर्टीप (सपा) पर हमला करते हुए कहा कि लफ्फाजी और लंपटलाबी का सत्तालोलुपता सुरूर और गुरुर चुनावी मैदान में लगातार गन्ना खा रहा है। इस बार भी उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा कांग्रेस को झटका झेलना पड़ेगा।इनका परिवार तंत्र का जुगाड का जमघट भी जनादेश के पनघट पर नहीं पहुंच पाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी का शासन समावेशी विकास समाज में सुरक्षा , सम्मान , सशक्तिकरण की गारंटी है। भाजपा सुशासन , भारत के सम्मान , समृद्धि और सुरक्षा के लिए जरूरी है क्योंकि भाजपा का विस्तार भारत के विकास से जुड़ा है।
एक सवाल के जवाब में श्री नकवी ने कहा कि नमाज पढ़ना ऊपर वाले के प्रति प्रार्थना करना और सभी के कल्याण के प्रति इबादत करना है उन्होंने कहा कि समाज में भाईचारा बना रहे । उन्हीने कहा कि रही बात सडक पर नमाज पढ़ने की इससे आम जनता प्रभावित होगी और लोगों को आने जाने में दिक्कत होगी इसलिए सभी मुस्लिम भाइयों को कानून का पालन करते हुए हमारे पुरखों के द्वारा बनाए गए हजारों मस्जिदें हैं , ईदगाह है, हम नमाज वहीं करें जिससे आमजनों को परेशानी न हो। लेकिन कुछ चांडाल चौकड़ी के लोग नमाज के नाम सियासी सांप्रदायिकता फैलाना चाहते हैं उससे हमें बच के रहना होगा और चांडाल चौकड़ियों के साजिश से बचना होगा।
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो लोग विद्यार्थियों के जीवन के साथ खिलवाड़ किए हैं उनके साथ सख्ती से कार्रवाई की जाएं जिससे की आगे ऐसी घटना फिर न घट पाएं
भाजपा नेता राजेश केसरवानी ने बताया कि श्री नकवी वरिष्ठ भाजपा नेता राम जी केसरवानी के नवनिर्मित होटल जीरो रोड और अपने अन्य निजी कार्यक्रमो में शिरकत करने जाएंगे ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें