दिल्ली भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर मल्होत्रा ने नवीन, मोदी और शाह सहित पार्टी शीर्ष नेतृत्व के प्रति व्यक्त किया आभार


नयी दिल्ली, 28 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।

श्री मल्होत्रा ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा दिल्ली भाजपा के तौर पर उनके (श्री मल्होत्रा) के नाम की घोषणा किये जाने के बाद सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह जी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने मुझे भाजपा की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के रूप में यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।"
उन्होंने कहा, "यह दायित्व मेरे लिए संगठन और जनसेवा के प्रति और भी अधिक समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की एक प्रेरणा है। पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में मैं संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा दिल्ली की जनता के विकास एवं कल्याण के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करता रहूँगा।"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना