भीषण गर्मी को देखते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष इंतजाम
वाराणसी, 18 मई (वार्ता) ग्रीष्म ऋतु और तीव्र तापमान के बीच भी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह निरंतर बना हुआ है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा श्री विश्वेश्वर के दर्शन के लिये पहुंच रहे हैं।श्रद्धालुओं की सुविधा और सहज दर्शन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। मंदिर परिसर तथा दर्शन मार्ग में जगह-जगह मटकों में शीतल जल की व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिल रही है।
इसके अतिरिक्त दर्शन पथ पर जूट की मैट बिछाई गई है, जिससे श्रद्धालुओं को चलने में असुविधा न हो। वहीं श्रद्धालुओं को शीतल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए फुहारे युक्त पंखे भी लगाए गए हैं, जिनसे निरंतर शीतल जल की फुहार और हवा मिल रही है।
मंदिर न्यास द्वारा की गई इन व्यवस्थाओं का लाभ उठाते हुए श्रद्धालु सुगमता और पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ बाबा श्री विश्वेश्वर के दर्शन कर रहे हैं।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें