जेठ माह के बड़े मंगलवार पर कलेक्ट्रेट एवं एसपी कार्यालय परिसर में हुआ सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन


देवरिया, 19 मई। जेठ माह के बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार के निकट हनुमान मंदिर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

         कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरित किया गया। जिलाधिकारी सहित उपस्थित अधिकारियों एवं आमजन ने भजन-कीर्तन में सहभागिता करते हुए प्रसाद ग्रहण किया।


वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में भी सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जहां पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।पुलिसकर्मियों के साथ आमजन ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

        इस अवसर पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी सौहार्द एवं आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा देते हैं। ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं।

        कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रामशंकर, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल कुमार पांडेय सहित राजस्व, कोषागार एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, अधिवक्ता तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रह कर प्रसाद ग्रहण किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना