नवीन ने पश्चिम बंगाल में पार्टी को मिली जीत के लिए राज्य की जनता के प्रति जताया आभार
नयी दिल्ली 04 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल में पार्टी को मिली जीत के लिए राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सशक्त, समृद्ध और सुरक्षित बंगाल के निर्माण के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया है। श्री नवीन ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि पश्चिम बंगाल की देवतुल्य जनता को इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद, आभार एवं अभिनंदन।चैतन्य महाप्रभु , स्वामी विवेकानंद और हमारे पथप्रदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसी महान विभूतियों की यह पावन धरा अब शांति, समृद्धि और सुशासन के एक नए युग की साक्षी बनेगी। यह विजय पश्चिम बंगाल की अस्मिता, संस्कृति और गौरव की पुनर्स्थापना का प्रतीक है।उन्होंने कहा “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प को साकार करने और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्णतः समर्पित हैं। आइए, हम सब मिलकर एक सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध बंगाल का निर्माण करें।”
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें