अन्नदाताओं के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मोदी


नयी दिल्ली, 05 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सरकार देशभर के अन्नदाता किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसके लिए किसानों को हर तरह से राहत देने का काम किया जा रहा है।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर मंगलवार को कहा, "देशभर के अपने अन्नदाता भाई-बहनों के कल्याण के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। इसी कड़ी में आज 2026-27 के सीजन के लिए गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य 365 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने को मंजूरी दी गई है। इससे जहां करोड़ों गन्ना किसानों को लाभ होगा, वहीं चीनी मिलों और इस क्षेत्र से जुड़े लाखों श्रमिकों को भी फायदा मिलेगा।"
उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से करोड़ों गन्ना किसानों के साथ-साथ चीनी उद्योग और उससे जुड़े लाखों श्रमिकों को लाभ मिलेगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना