मेरी अपील है की पूजा पल को उप मुख्यमंत्री बनाया जाय: अखिलेश यादव
प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निष्कासित विधायक पूजा पाल को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। उनका कहना है कि " मेरी अपील है कि उन्हें उप मुख्यमंत्री बनाया जाए।"
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) की पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के स्वर्गीय पति को श्रद्धांजलि देने मंगलवार को प्रयागराज उनके आवास पर पहुंचे थे। वही पर उन्होंने मीडिया से राज्य सरकार के कैबिनेट विस्तार में विधायक पूजा पाल को लेकर जगह न मिलने पर बड़ी टिप्पणी की । उन्हों,ने कहा कि मेरी अपील है कि उन्हें उप मुख्यम तरी बनाया जाय।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि , " पूजा पाल जी के लिए या मुख्यमंत्री जी का लगाव या अपनापन था पूजा पाल जी के लिए उन्हीं लोगों से पूछिए हो सकता है मैं गलत हूं। यहां और भी कुछ लोग हैं उन्हें लगता था कि वो मंत्री बनेंगी , मैं तो अभी भी अपील करता हूं कि उप मुख्यमंत्री को हटाकर उन्हें बना देना चाहिए और अगर प्रदेश में तीन उप मुख्यमंत्री हो जाए तो क्या खराब है। दो स्टूल में से एक स्टूल छीन लिया जाय।
उन्होंने प्रधानमंत्री के पेट्रोल-डीज़ल बचने और एक साल तक सोना नही खरीदने की अपील को गलत बताया। अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश की लड़खड़ाई अर्थव्यवस्था का जिम्मेदार कौन है , प्रधानमंत्री मोदी को अपील क्यो करनी पड़ रही है। ये पतन की अपील है। जो लोकसभा में हारे हैं , वो अपील के बाद भी हारेंगे। ये जो आज संकट बता रहे हैं , वह कुछ भी नही है, भाजपा खुद एक संकट है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार ( भाजपा ) झूठी है , याद कीजिए , एक नौजवान को बांधकर पीटा जा रहा था आपके बगल के जिले में, जब मैंने उस वीडियो डाला और शिकायत की तो उसके बाद पुलिस ने क्या किया , वीडियो डिलीट करके उसमें दो मुस्लिमों के नाम डाल दिए । क्या पुलिस प्रशासन और सरकार यही रास्ता अपनाएगी कि जब पकड़े जाएं , तो झूठे नाम डाल दिए जाएं ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें