वर्ल्ड हेड इंजरी अवेयरनेस डे पर सांसद रवि किशन ने लोगों से की खास अपील, ओपन एयर जिम का किया उद्घाटन


गोरखपुर। सांसद रवि किशन शुक्ला ने शनिवार को  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर में आयोजित वर्ल्ड हेड इंजरी अवेयरनेस डे कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण बातें कहीं । 

सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित करना सराहनीय कदम है। ऐसे कार्यक्रम आम लोगों को जागरूक करते हैं। उन्हें सावधान करते हैं कि जीवन में इस तरह की आकस्मिक घटनाओं  में क्या करना चाहिए? हमें जीवन में क्या सावधानी बरतनी चाहिए जिससे इन घटनाओं से बचा जा सके। 

सांसद रवि किशन शुक्ला ने एम्स के डॉक्टरों और स्टाफ को निर्देशित करते हुए कहा कि आप सब जो भी इमरजेंसी में मरीज आएं उन्हें सिर्फ रेफर न करें बल्कि उन्हें उचित और तत्काल इलाज दें। इस बात का ध्यान दें कि मरीजों और उनके परिजनों को परेशान  न होना पड़े। 

वर्ल्ड हेड इंजरी अवेयरनेस डे के अवसर पर  उपस्थित चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों ने सिर की चोटों के प्रति जागरूकता, समय पर उपचार और सड़क सुरक्षा के महत्व पर विस्तृत जानकारी साझा की। डॉक्टरों ने कहा कि  हेड इंजरी जैसी गंभीर समस्या से बचाव के लिए जागरूकता और सावधानी ही सबसे बड़ा उपाय है।

डॉक्टरों ने कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हेलमेट का उपयोग, यातायात नियमों का पालन और सतर्कता अपनाकर हम अनेक दुर्घटनाओं और उनके गंभीर परिणामों से बच सकते हैं।

ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम समाज को सुरक्षित और सजग बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 सासंद ने आज एम्स में  डिजिटल एक्स रे मशीन का भी उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने कुछ मरीजों का एक्स रे होते हुए भी देखा । इससे आमजन को सुविधा मिलेगी।

सांसद रवि किशन शुक्ला ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर में गेल इंडिया लिमिटेड  के  सीएसआर के अंतर्गत निर्मित ओपन एयर जिम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि यह  पहल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आमजन को फिटनेस के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

इस ओपन एयर जिम से न केवल मरीजों और उनके परिजनों, बल्कि आसपास के लोगों को भी लाभ मिलेगा और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहन मिलेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना