जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत किया गया पैदल गश्त


देवरिया 25 मई। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत प्रशासनिक एवं पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के सुभाष चौक, रेलवे चौकी सहित प्रमुख बाजारों/भीड़भाड़ वाले स्थानों/संवेदनशील क्षेत्रों, मुख्य मार्गों में पैदल गश्त/भ्रमण किया गया।

         गश्त के दौरान अधिकारीगण द्वारा स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों, महिलाओं, युवाओं एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि जनपद पुलिस उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए हर समय प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

        पुलिस अधीक्षक  ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

          अधिकारीगण द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना