खुला नाला यदि पाया जाएगा तो ठेकेदार और संबंधित विभाग के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी - मंडलायुक्त अनिल ढीगरा


गोरखपुर 21 मई । मंडलायुक्त अनिल ढीगरा ने आयुक्त सभागार मे 10 करोड़ के अधिक के निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक करते हुये कहा कि निर्माण कार्य निर्माण कार्य मे जो भी दिक्कत/समस्या आ रही है उनका निराकरण कराते हुये कार्य को पूर्ण कराये। उन्होने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो को  निर्देश दिया कि जो भी नाला निर्माण कार्य हो रहा है उसे समय से पूर्ण कराये। साथ ही सभी नाले कवर किया जाये। खुला नाला यदि पाया जाएगा तो ठेकेदार और संबंधित विभाग के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी । 

नौसड पैडलेगंज 6 लेन,जिला जेल बाईपास, एच0एन0सिंह चैराहे से गोरखनाथ मन्दिर तक 2/4 लेन सडक का निर्माण, आदि की समीक्षा करते हुये निर्देश दिया कि निर्माण कार्य तेजी से मानसून से पहले पूर्ण किया जाये जिससे लोगो को बेहतर आवागमन की सुविधा जल्द से जल्द मिले। उन्होने सेतु निगम के अधिकारियो से निर्माणधाीन सेतु की समीक्षा करते हुये कहा कि अवशेष कार्य को शीघ्र पूर्ण कराये। मण्डलायुक्त ने एसएसएफ,रामजानकी मार्ग,भटहट बासस्थान फोर लेन मार्ग,गोरखपुर पिपराईच फोरलेन सहित विभिन्न सडको के निर्माण के प्रगति की जानकारी लेते हुये कहा कि कार्यो को जल्द पूर्ण कराया जाये।

 इस अवसर पर नगर आयुक्त अजय जैन, जीडीए वीसी अभिनव गोपाल, प्रभागीय वनाधिकारी विकास यादव,मुख्य राजस्व अधिकारी हिमान्शु वर्मा, उपजिलाधिकारी सदर, सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना