पूर्व ब्लॉक प्रमुख माफिया दिलीप मिश्रा का मकान पुलिस ने किया कुर्क , गैंगस्टर एक्ट में हुई कार्रवाई


प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के नैनी स्थित माफिया दिलीप मिश्रा के खिलाफ शनिवार को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में  उसके मकान को कुर्क दिया।

     पुलिस सूत्रों ने बताया कि भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे अधिकारियों ने नैनी के दाउद नगर में मुनादी कराने के पर उसके मकान को सील कर दिया और वहां पर प्रशासन का बोर्ड लगा दिया। इस कार्रवाई से इलाके में खलबली मची रही।

      माफिया दिलीप मिश्रा चाका के ब्लाक प्रमुख रह चुका है। साथ ही उसकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य भी थी। दिलीप का नाम कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के ऊपर हुए जानलेवा हमले में भी सामने आया था। इसके अलावा जिले के चर्चित डॉ बंसल हत्याकांड में भी दिलीप मिश्रा को आरोपी बनाया गया था।

         उन्होंने बताया कि नैनी के दाउदनगर में स्थित दिलीप मिश्रा के मकान को पुलिस कमिश्नर के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया है।  औद्योगिक थाना क्षेत्र के लवायन कला गांव निवासी दिलीप मिश्रा के खिलाफ कई मुकदमे पंजीकृत हैं। वह फिलहाल फतेहगढ़ जेल में बंद है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

खुशहाली की राहें

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना